Connect with us
Advertisement

iWorld

STAGE मराठी की वेब सीरीज़ ‘प्लस माइनस’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार, रिलीज़ के 10 दिनों में 56 लाख से अधिक व्यूज़

हल्के-फुल्के हास्य, रिश्तों की खटास-मिठास और रोज़मर्रा की कहानी ने जीता मराठी दर्शकों का दिल, STAGE की सीरीज़ ने महज़ 10 दिनों में दर्ज किए 56 लाख से अधिक व्यूज़

Published

on

STAGE

मुंबई। भारत के पहले और सबसे बड़े डायलेक्ट-आधारित OTT प्लेटफॉर्म STAGE की मराठी वेब सीरीज़ ‘प्लस माइनस’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज़ के महज़ 10 दिनों में इस सीरीज़ ने 56 लाख से अधिक व्यूज़ दर्ज किए हैं। हल्के-फुल्के हास्य, रिश्तों में खटास-मिठास का अहसास और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी कहानी ने मराठी दर्शकों के बीच इसे तेज़ी से लोकप्रिय बना दिया है।

दो अनजान लोगों की मुलाकात से शुरू होती है कहानी

‘प्लस माइनस’ की कहानी संपदा से शुरू होती है, जो अपने शहर संभाजीनगर से नई नौकरी के लिए पुणे आती है। वह केवल महिला रूममेट के साथ रहने की शर्त पर एक फ्लैट तय करती है, लेकिन ब्रोकर की एक छोटी-सी गलतफहमी उसकी मुलाकात किरण माने से करा देती है। एक ही घर में रहने को मजबूर दो बिल्कुल अलग स्वभाव के लोग धीरे-धीरे छोटी-छोटी नोकझोंक, दोस्ती और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब संपदा का बॉयफ्रेंड भी उसी घर में रहने आ जाता है। इसके बाद रिश्तों, गलतफहमियों और हास्य से भरे कई दिलचस्प घटनाक्रम दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

मराठी दर्शकों के लिए लगातार नए ओरिजिनल कंटेंट की पेशकश

1 मई 2026 को लॉन्च हुए STAGE मराठी ने कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज़, फिल्में और ओरिजिनल शोज़ के ज़रिए स्थानीय कहानियों को नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

‘प्लस माइनस’ के अलावा ‘सखे गं सजनी’, ‘इलू-इलू 1998’, ‘डेटिंग सेटिंग’ और ‘माझी वाली लव स्टोरी’ जैसी वेब सीरीज़ भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। आने वाले समय में ‘तमाशा’ और ‘प्रेमायण’ जैसी नई ओरिजिनल सीरीज़ भी रिलीज़ की जाएंगी।

STAGE के को-फाउंडर एवं चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) प्रवीण सिंघल ने कहा, “मराठी भाषा और संस्कृति ने भारतीय कला एवं मनोरंजन जगत को हमेशा समृद्ध किया है। हमारा प्रयास है कि मराठी दर्शकों तक उनकी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी ऐसी कहानियां पहुंचें, जिनसे वे खुद को जोड़ सकें। ‘प्लस माइनस’ को जिस तरह का प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, वह हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। आने वाले समय में भी हम मराठी दर्शकों के लिए नई और मनोरंजक कहानियां लेकर आते रहेंगे।”

सोशल मीडिया पर भी मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर दर्शक ‘प्लस माइनस’ की कहानी, किरदारों और वास्तविक मराठी परिवेश की सराहना कर रहे हैं। रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े पात्रों और हल्के-फुल्के हास्य ने इस सीरीज़ को परिवार के साथ देखे जाने वाले मनोरंजन के रूप में पहचान दिलाई है।

क्षेत्रीय कहानियों को नई पहचान दे रहा है STAGE

STAGE पिछले कुछ वर्षों से हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषाओं में स्थानीय संस्कृति पर आधारित ओरिजिनल कंटेंट प्रस्तुत कर रहा है। आज प्लेटफॉर्म के 63 लाख से अधिक लाइफटाइम सब्सक्राइबर्स हैं, जो क्षेत्रीय भाषाओं में प्रीमियम मनोरंजन की बढ़ती मांग को दर्शाते हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement News18
Advertisement
Advertisement Whtasapp
Advertisement Year Enders

Indian Television Dot Com Pvt Ltd

Signup for news and special offers!